कम्युनिस्टों ने झारखंड राज्य पुलिस के जगुआर बल के दो जवानों की हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार, जवान पश्चिमी सिंहभूम जिले में कम्युनिस्टों के साथ मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए।
यह मुठभेड़ टोंटो इलाके में सोमवार देर रात हुई।
पश्चिम सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने PTI समाचार एजेंसी को बताया कि –
“दो जवान, जिनकी पहचान अमित तिवारी और गौतम कुमार के रूप में हुई है, माओवादी हमले में मारे गए।”
इसी क्षेत्र में कुछ दिन पहले कम्युनिस्टों के साथ मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ जवान की मृत्यु हो गई थी और एक अन्य जवान घायल हो गया था।
पुलिस इलाके में तलाशी अभियान चला रही है।